पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी
कोटा| राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता ने कोटा शहर में स्वीकृत पेंशनधारियों को कई महीनों से समय पर पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। मेहता ने कलेक्टर से मांग की है कि वृद्धों, विधवाओं और विकलांगों को समय पर पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की व्यवस्था करें।
उन्होंने बताया गहलोत सरकार के समय में जनहित में हजारों की संख्या में पात्र व्यक्तियों की पेंशन स्वीकृत हुई थी। लेकिन, भाजपा सरकार के आने के बाद सुनियोजित तरीके से पेंशनधारियों को टाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि शीघ्र पेंशन के भुगतान की व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कांग्रेसजन आंदोलनात्मक कदम उठाएंगे।