- Hindi News
- पचारिया आज भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
पचारिया आज भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
काेटा| भाजपाके प्रदेश महामंत्री नारायण पंचारिया शुक्रवार को सुबह 11 बजे कोटा पहुंच रहे हैं। वे यहां सर्किट हाउस में विधानसभा के अनुसार पदाधिकारियों से बात करेंगे। इसके बाद वे शाम को कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने बताया कि यह संगठन की गतिविधियों से संबंधित बैठक है। इसमें संगठन के बारे में ही विचार किया जाएगा। इसे आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भी देखा जा रहा है।