शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन
कोटा| संस्कृतशिक्षा विभाग के शिक्षकों ने संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण दाधीच को ज्ञापन देकर समय पर वेतन दिलवाने की मांग की है। शिक्षक हेमंत दाधीच ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों को विगत नवंबर 2014 के बाद अब तक वेतन नहीं मिला है। प्रतिनिधिमंडल में राकेश सुमन, कृपाशंकर जाट, आशीष शर्मा, नंदबिहारी के साथ अन्य शिक्षक शामिल हुए। इधर, राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के अध्यक्ष भंवरसिंह हाड़ा ने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को शिक्षकों के वेतन नियमितिकरण की मांग की है। सितंबर 2012 में नियुक्त प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों से ढाई वर्ष बाद भी मानदेय पर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। इस कारण नवनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं आर्थिक बदहाली से मानसिक तनावग्रस्त है।