पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला प्रमुख ने पदभार संभाला, उपप्रमुख कर रहे मुहूर्त का इंतजार

जिला प्रमुख ने पदभार संभाला, उपप्रमुख कर रहे मुहूर्त का इंतजार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रमुख सुरेंद्र गोचर ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। दोपहर बारह बजे वे समर्थकोंं के साथ जिला परिषद कार्यालय पहुंचे प्रमुख कुर्सी पर आसीन हुए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कल्पना अग्रवाल समेत यहां के सभी अधिकारियों ने फूलमाला भेंट कर उनका स्वागत करते हुए बधाई दी।

उपप्रमुखएक-दो दिन में करेंगे पदभार ग्रहण : उपजिला प्रमुख मनोरंजन मनोज शर्मा ने बताया कि वह बुधवार या गुरुवार को पद संभालेंगे। इसके लिए पहले मुहूर्त निकलवाएंगे। ऐसा ही लाडपुरा प्रधान राजेंद्र मेघवाल ने भी बताया। उन्होंने कहा कि वह उप प्रधान के साथ ही कुर्सी संभालेंगे।

पायलटको बुलाकर बड़ा समारोह करेगी कांग्रेस : प्रदेशमहासचिव पंकज मेहता ने बताया कि कांग्रेस कोटा बूंदी में जिला प्रमुख उपप्रमुख की जीत का बड़ा समारोह आयोजित करेगी। उसमें प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट उपस्थित रहेंगे। 11 फरवरी को जयपुर में कांग्रेस सदस्यता अभियान की बैठक होने वाली है। वहां वह पायलट से उनकी राय जानेंगे। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सोमवार को कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर चर्चा की है।

पदभार संभालने पर जिला प्रमुख सुरेंद्र गोचर का स्वागत किया गया।