थर्मल की छठीं यूनिट चालू हुई
कोटा| कोटाथर्मल पावर स्टेशन की 210 मेगावाट की छठीं यूनिट चालू हो गई है। दो दिन पहले बॉयलर ट्यूब में लीकेज गया था इस कारण यूनिट को बंद रखा गया था। इकाई की मरम्मत करने के बाद रविवार को फिर से उसे चालू किया गया। मुख्य अभियंता रवि गोयल अधीक्षण अभियंता अभियंता आरके गोयल ने बताया कि इस यूनिट का विद्युत उत्पादन रोका गया है, क्योंकि इन दिनों बिजली की आगे मांग कम है। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि बिजली की मांग एवं खपत बढ़ने पर इसे चालू किया जाएगा। जबकि शेष सभी छह यूनिट से विद्युत उत्पादन हो रहा है।