पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभिन्न संस्थाओं ने किया इज्यराज का अभिनंदन

विभिन्न संस्थाओं ने किया इज्यराज का अभिनंदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| पूर्वसांसद इज्यराज सिंह के 50वें जन्मदिन पर रामपुरा स्थित वसुंधरा हाॅल में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें शहर के प्रबुद्ध नागरिकों सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, व्यापारियों उद्योगपतियों, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधियों, राजनैतिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्र प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उनका साफा और शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक पंकज मेहता ने इज्यराज सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि अच्छे को अच्छा कहने कि आज सख्त आवश्यकता है तभी अच्छाइयां जीवित रह पाएगी।

समारोह में पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, सीएल प्रेमी, बूंदी उपजिला प्रमुख सत्येंद्र मीणा, पूर्व जिला प्रमुख पाना चन्द गुप्ता, कोटा बूंदी ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रघुराज सिंह हाड़ा, पूर्व प्रधान मन्नालाल गुर्जर, उद्योग पति एलसी बाहेती, समाजसेवी जीडी पटेल, चन्दर सिंह, डाॅ. सीएस गौड, रमेश गुप्ता, पर्यावरणविद डाॅ एलके दाधीच, यज्ञदत्त हाड़ा आदि उपस्थित थे।

पूर्व सांसद इज्यराज सिंह के 50वें जन्मदिन पर बधाई देते लोग।