पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा पटना ट्रेन का इंजन खराब

कोटा-पटना ट्रेन का इंजन खराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटासे पटना जाने वाली ट्रेन का हिण्डौनसिटी रेलवे स्टेशन पर अचानक इंजन खराब हो गया। इसके कारण ट्रेन 50 मिनट अटकी रही। बाद में दूसरा इंजन लाकर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। ट्रेन रविवार रात 9 बजकर 23 मिनट पर पहुंची थी। इस ट्रेन को लोको पायलट ने जब आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में उन्होंने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन जब वे सफल नहीं हो सके तो, स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। इसके बाद दूसरे इंजन को तलाशने का काम शुरू किया गया। बाद में मालगाड़ी के इंजन को वैगन से अलग कर कोटा- पटना ट्रेन में लगाकर आगे के लिए रवाना किया गया।

मुंबई-जयपुरसुपरफास्ट में उलझा पाइप : मुंबई-जयपुरसुपरफास्ट ट्रेन में सोमवार सुबह जेट क्लिनिंग मशीन का पाइप उलझ गया। इससे मशीन घसीटती चली गई। एसीएम सुनील श्रीवास्तव का कहना था कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। मशीन में लगााने वाला पाइप रेल पटरी के नीचे बिछा होता है। पाइप प्लेटफाॅर्म पर आते ही यह लूज हो जाता है। इससे पाइप की इंजन कोच के किसी भी पार्ट में उलझने की आशंका बनी रहती है।