शिविर में बंदियों को कराया योगाभ्यास
कोटा| भारतस्वाभिमान पतंजलि योग समिति केंद्रीय कारागृह केंद्र द्वारा जेल में तीन दिवसीय योग प्राणायाम शिविर लगाया गया। न्यास के जिला संयोजक विनय मेहता ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षकों ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक शंकरसिंह ने बंदियों को संबोधित किया। समिति प्रभारी प्रदीप शर्मा ने तन मन को स्वस्थ रखने के लिए सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, ब्रजासन, सूर्य नमस्कार एवं . जॉगिंग का अभ्यास कराया।