पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेटफॉर्म तीन पर लगा खराब सीसीटीवी कैमरा किया दुरुस्त

प्लेटफॉर्म तीन पर लगा खराब सीसीटीवी कैमरा किया दुरुस्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| रेलयात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर लगा सीसीटीवी कैमरा अब ठीक कर दिया गया है। इस बारे में दैनिक भास्कर ने 7 फरवरी के अंक में “खराब सीसीटीवी कैमरों के भरोसे हो रही है यात्रियों की सुरक्षा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और कैमरे को दुरुस्त कर दिया। रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर लगा कैमरे की खराबी के कारण यहां की निगरानी नहीं हो पा रही थी। रेलवे सुरक्षा बल के कमाण्डेंट मनोज कुमार सिंह द्वारा संबंधित विभाग को पत्र भेजे जाने के बावजूद कैमरे की खराबी को ठीक नहीं किया जा रहा था। भास्कर ने जब इस लापरवाही को उजागर किया तो रेल प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए ठीक करवा दिया है। अब प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने-जाने वाले व्यक्ति को आरपीएफ थाने पर देखा जा सकता है।