पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेके लोन में बच्चों के वार्ड में 35 बेंच लगाई

जेके लोन में बच्चों के वार्ड में 35 बेंच लगाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| जेकेलोन अस्पताल के बच्चों के दो वार्डों में 35 बैंच लगाई गई हैं। इससे बच्चों के परिजन तीमारदार बेड पर नहीं बैठेंगे। अस्पताल के बी वार्ड में अभी तक बच्चों के लिए बेड पर बीमार बच्चों के साथ ही उनके परिजन तीमारदार भी बैठ जाते थे। मरीज के काम आने वाली दवा अन्य सामान इधर- उधर बिखरे रहते थे। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बी वार्ड में 35 बैंच लगाने का निर्णय लिया अस्पताल अधीक्षक डॉ.आरके गुलाटी ने बताया कि बैंच में मरीज के तीमारदार सामान रख सकेंगे साथ ही उस पर बैठ सकेंगे। इसी प्रकार अस्पताल के आउटडोर में भी बैंच कुर्सियां लगाई गई हैं। इनका लाभ आउटडोर में आने वाले मरीज ले सकेंगे।