पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| किशोरपुरापुलिस ने 32 करोड़ रुपए की लाटरी का लालच देकर नाइजीरियन गैंग द्वारा कोटा के रिटायर बैंक मैनेजर से 65 लाख की ठगी करने के मामले में सात आरोपियों को जांच में दोषी माना है। पुलिस ने जांच के बाद सभी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी। कोर्ट ने मामले में सभी आरेापियों के खिलाफ प्रसंज्ञान ले लिया। चार्जशीट पर बहस के लिए 19 फरवरी तय की है।

पुलिस ने शक्तिनगर निवासी रिटायर बैंक मैनेजर प्रेम नारायण शर्मा की रिपोर्ट पर 27 अक्टूबर 2012 को केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उदयपुर निवासी कौशल आमेठा, जयपुर के किशोरकुमार, अलवर के लालू उर्फ किशोर, ईश्वरदास रामचंदानी, जयपुर के उमेश सैनी, सीकर के प्रवीण माथुर सोमेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। इन सभी को जांच में दोषी मानते हुए कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी गई। पुलिस ने मामले में अन्य फरार आरोपियों पर जांच पेंडिंग रखी है।

यहहै मामला : शर्माने रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रैल 2011 को एक व्यक्ति ने अपनी ईमेल आईडी द्वारा उसे सूचित किया कि एचएम रेवेन्यू उर्फ कस्टम विभाग से उन्हें 32.53 करोड़ अवार्ड प्राप्त हुआ है। जो राशि उनके खाते में हस्तांतरित होने की प्रक्रिया चल रही है। इसके प्रोसेसिंग के लिए व्यक्ति द्वारा बार-बार कमी बताकर अलग-अलग तिथियों पर 50 लाख रुपए जमा करवाए गए। इस प्रकार उन लोगों ने षड्यंत्र कर फर्जी आईडी के आधार पर उससे धोखाधड़ी कर लाखों रुपए जमा करवा लिए।