पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रुफी के रंग में रंगने लगा पूरा कोटा

ग्रुफी के रंग में रंगने लगा पूरा कोटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रुफी के रंग में रंगने लगा पूरा कोटा

कोटा| सिटीमॉल में सेमसंग गैलेक्सी ग्रेंड प्रिमियम और 94.3 माय एफएम द्वारा आयोजित मैं और मेरी ग्रुफी कॉन्टेस्ट का हुआ समापन। पिछले तीन हफ्तों से चला रहा ये कॉन्टेस्ट वैसे तो अब खत्म हो चुका है, लेकिन जाते-जाते ये कॉन्टेस्ट लोगों को दे गया है ग्रुफी का फिवर।

अब यहां-वहां दोस्तों के ग्रुप अपने मोबाइल कैमरे से ग्रुफी क्लिक करते ही नजर आते हैं। सेमसंग की मोबाइल वैन कोटा के स्कूलों, कॉलेजों, ऑफिसों और अन्य स्थानों पर गई थी। जहां लोगों ने माय एफएम आरजे रघु और आरजे सलोनी के साथ ग्रुफी क्लिक करवाए। इस बुधवार मिलेगा दो और ग्रुप को फैमस होने का मौका। जिनके होर्डिग लगेंगे शहरभर में। जिसमें पिछले दो हफ्तों में से पहले हफ्ते में सोनम, अक्षय के ग्रुप रहे विनर। वहीं दूसरे हफ्ते में कंचन, संदीप, साक्षी, हितेष, पुलकित, किंजल, बृजेश, रश्मि, डेजी और पूजा विनर रहे। 24 जनवरी से 8 फरवरी तक चले इस कॉन्टेस्ट में विनर्स को था फैमस होने का मौका। इन सभी विनर ग्रुप में से किसी एक भाग्यशाली को मिलेगा मौका सेमसंग ग्रेंड प्राइम फोन जीतने का। अगर आप भी जीतना चाहते हैं यह प्राइज तो आपके पास है एक और मौका। बस आपको जाना है अपने पास के सेमसंग स्मार्ट कैफे पर, वहां ग्रुफी क्लिक करवाएं। अगर आपके ग्रुफी को मिले सबसे ज्यादा लाइक तो आप भी हो सकते हैं फैमस। ज्यादा जानकारी के लिए सुनते रहिए, माय एफएम जियो दिल से...