पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन संशोधन की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

वेतन संशोधन की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| यूनाइटेडफोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को बैंक कर्मचारियों अधिकारियों ने संशोधित वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की झालावाड़ रोड शाखा पर प्रदर्शन किया।

फोरम के संयोजक पदम पाटौदी ने बताया कि भारतीय बैंक संघ ने शीघ्र वेतन समझौता सम्पन्न करने के आश्वासन के बाद चार दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी थी। परन्तु पिछले दिनों हुई वार्ता में बैंक संघ ने 0.5 प्रतिशत और वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। जो बहुत कम है। इससे बैंक कर्मचारियों अधिकारियों में असंतोष है। यूएफबीए ने इसलिए 24 से 28 फरवरी तक लगातार चार दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। यदि बैंक कर्मियों की मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल तय है। प्रदर्शनकारियों को बैंककर्मी नेता शरण लाल गुप्ता, सुरेश खंडेलवाल, ललित गुप्ता, मिर्जा नफीस बेग, अनिल ऐरन पदम पाटोदी आदि ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हड़ताल के बावजूद बैंक संघ हठधर्मिता पर कायम है।

बैंक ऑफ बड़ौदा की झालावाड़ रोड स्थित शाखा पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।