पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता के लिए बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

स्वच्छता के लिए बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से चल रहे स्वच्छ रहें-स्वस्थ रहंे अभियान की शृंखला में श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति आरकेपुरम की ओर से हुए आयोजन में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आरकेपुरम अरिहंत सीनियर सेकंडरी स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई थी। मुख्य अतिथि महापौर महेश विजय, समाजसेवी रामगोपाल अग्रवाल, अग्रवाल समाज आरकेपुरम अध्यक्ष पीपी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

अरिहंत स्कूल के निदेशक वीरेंद्र जैन और प्रिंसिपल दीपा जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्याम मनोहर गौड़ ने किया। आयोजन में अंशु अग्रवाल, रेणु गौड़, महावीर जैन, सुरेश गर्ग, पार्षद धु्व्रप्रकाश राठौर, हिमांशु मित्तल मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रिया, ज्योति गौड़, सपना मालव, अरविंद गोचर, समीक्षा शर्मा, दुष्यंत, मानसी नागर, कुलदीप गौड़, नरेंद्र मीणा, विनय धाकड़ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दैनिक भास्कर श्री अग्रसेन समाज सेवा समिति की ओर से स्वच्छ रहें- स्वस्थ्य रहें विषय पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को महापौर ने पुरस्कृत किया।