- Hindi News
- प्लेटफॉर्म एक और दो के जैसे 26 कोच का होगा 3 नंबर
प्लेटफॉर्म एक और दो के जैसे 26 कोच का होगा 3 नंबर
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर . कोटा
कोटामें प्लेटफाॅर्म की कमी को दूर करने के लिए रेल मंत्रालय ने 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफाॅर्म तीन की लंबाई बढ़ाई जाएगी। कोटा के पांच प्लेटफॉर्म में से एक दो ही 26 कोच के हैं। इस कारण लंबी दूरी की 24 कोच की ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म तीन चार पर नहीं लिया जा सकता। चार नम्बर के प्लेटफाॅर्म पर जबलपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को ही लिया जा सकता है। प्लेटफाॅर्म वन पर उन्हीं ट्रेनों को लिया जाता है, जिन्हें यहां रद्द किया जाता है। प्लेटफाॅर्म की कमी के कारण कई मर्तबा ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ता है। एडीआरएम अतुल वी खरे का कहना है कि यार्ड रिमॉडलिंग, रूट रिले इंटरलॉकिंग सहित अन्य कामों के लिए राशि मिली है। काम जल्दी शुरू किया जाएगा।
योजनाके तहत ये काम होंगे स्टेशन पर
प्लेटफाॅर्मनम्बर दो, तीन चार में रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई) के काम होंगे। इसमें सिग्नल सिस्टम का बदलाव और यार्ड का रिमॉडलिंग होगा। प्लेटफाॅर्म चार को नागदा की तरफ की लाइन से जोड़ा जाएगा। जिससे इस प्लेटफाॅर्म पर भी मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों को लिया जा सकेगा। सिग्नल आधुनिकीकरण का काम पूरा होने के बाद कोटा के दोनों छोर पर बनी रेलवे केबिनों को हटा दिया जाएगा। सिग्नल सिस्टम केन्द्रीयकृत हो जाएगा। एक ही जगह बैठकर बटन से सिग्नल दिया जा सकेगा। प्लेटफाॅर्म नम्बर तीन की लंबाई 15 से बढ़ाकर 26 कोच की जा सकेगी।