- Hindi News
- ऋण वसूली को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन
ऋण वसूली को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन
कोटा|बैंकों केबढ़ते एनपीए की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने की मांग को लेकर गुरुवार को बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की घोड़े वाले बाबा चौराहा स्थित शाखा के सामने प्रदर्शन किया।
बैंककर्मी नेताओं ने कहा कि पिछले सात सालों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के 4.95 लाख करोड़ रुपए के ताजा बैंक ऋण की वापसी नहीं हो सकी है। वहीं 2.51 लाख करोड़ रुपए के ऋण फिर से समायोजित किए जा चुके हैं। इस प्रकार के ऋणों को बैंक रिकॉर्ड में से एनपीए समाप्त करने के लिए घाटा लेकर एआरसी (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी) को बेचा जाता है। एआरसी खरीद कीमत का सिर्फ 5 प्रतिशत बैंकों को शुरू में चुकाती है। बाकी रकम 10 वर्षों में बांड के रूप में संपत्ति बिकने की शर्त पर चुकाई जाती है। जो एक प्रकार से जनता की गाढ़ी मेहनत की कमाई की लूट है। प्रदर्शनकारियों को राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष अशोक ढल, सचिव पदम पाटोदी, संरक्षक शरण लाल गुप्ता, संजीव झा, हेमराज सिंह गौड़, हर्षा महावर, अधिकारी वर्ग में मोहम्मद अकरम, हरजीत सिंह गौड़ आदि ने संबोधित किया।
मांगों को लेकर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।