व्यापारियों में रोष
कोटा| नोएंट्री की अवधि में छूट रात दस से सुबह 6 बजे तक करने का पुरानी धानमंडी थोक व्यापार संघ और कोटा खल पशु आहार विकास समिति से जुड़े व्यापारियों ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसे पूर्व की भांति सुबह साढ़े आठ बजे तक किया जाना चाहिए। संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने बताया कि जब तक नया मार्केट विकसित नहीं होता, पुरानी वाली व्यवस्था ही बहाल हो।