माहेश्वरी समाज का नवोत्सव डांडिया आज से
कोटा|माहेश्वरी नवोदितामंडल, कोटा की ओर से बसंत विहार के माहेश्वरी भवन में शुक्रवार से नवोत्सव डांडिया-2014 की शुरुआत होगी। जिसमें तीन दिन रोज शाम 7.30 से 11 बजे तक अलग-अलग थीम पर डांडिया प्रोग्राम चलेगा। अध्यक्ष अनुपमा न्याती ने बताया की पहले दिन शुक्रवार को थीम-जोधा के तहत मां की लाडो स्पेशल राउंड होगा। जिसमें सिर्फ मां और बेटी भाग ले सकेंगी। दूसरे दिन शनिवार को थीम-बंगाली के तहत वरिष्ठ जन भाग लेंगे और अंतिम दिन रविवार को ग्रुप डांस होगा।