दीनदयाल जयंती पर रक्तदान
कोटा| पंडितदीनदयाल जयंती पर गुरुवार को भाजपा की ओर से शहर में फल वितरण और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। भाजपा देहात की ओर से विधायक हीरालाल नागर अध्यक्ष जयवीर सिंह प्रभारी श्याम शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में फल वितरण किए। साथ ही ब्लड बैंक में रक्तदान और संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें देहात कार्यकर्ताओं की ओर से 101 यूनिट रक्तदान किया गया।
इसी क्रम में दोपहर 2 बजे ब्लड बैंक सोसायटी के हाल में हुई, संगोष्ठी में उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि पंडित उपाध्याय हमारी पार्टी के आदर्श हैं, जनसंघ के लेकर आज तक देश में जब भाजपा की सरकार बनी है, उन्हीं के मार्गदर्शन अनुसरण का परिणाम है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर देश के सर्वमान्य नेता बने हैं। इस अवसर पर इटावा के प्रधान मानवेन्द्र सिंह, जिला परिषद सदस्य बजरंगी मीणा, प्रहलाद पंवार, योगेन्द्र नंदवाना, मुकेश तिवारी आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे। उधर, थैलेसिमिया रोगियों के लिए मां शारदा धार्मिक सेवा संघ की ओर से कंसुओ में मां दुर्गा मंदिर परिसर में रक्तदान किया गया। इसमें सांसद ओम बिरला ने भी शिरकत की।
इसके अलावा भाजपा शहर जिला की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिपटा स्थित दीनदयाल पार्क में जयंती मनाई। इस दौरान गोष्ठी में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता जटाशंकर शर्मा ने उनकी रोचक बातों का जिक्र किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व शहर जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बृजमोहन सेन, भाजपा के पूर्व शहर जिला महामंत्री रविंद्र सोलंकी, पूर्व प्रदेश मंत्री हीरेंद्र शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेंद्र गुप्ता, पूर्व पार्षद रामबाबू सोनी, पार्षद कुसुम शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन दिनेश सेानी ने किया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से उनकी जयंती मनाई गई। पार्क में मंच के जिलाध्यक्ष एडवोकेट भुवनेश शर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर श्रीनाथपुरम सी कच्ची बस्ती में निर्धन बच्चोें के निशुल्क विद्यालय में छोटे बच्चों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में तरुण खंडेलवाल और राजेश मोरारी, भरत जैन, योगेश माहेश्वरी, हरिराम द्विवेदी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
टिपटा मे पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण