- Hindi News
- जरूरतमंद लोगों को वस्त्रदान करेंगी जैन समाज की महिलाएं
जरूरतमंद लोगों को वस्त्रदान करेंगी जैन समाज की महिलाएं
माहेश्वरीऔर जैन समाज की महिलाएं सामाजिक सेवा के तहत नई पहल करेगी। माहेश्वरी महिला संगठन निशक्त और कमजोर महिलाओं की आर्थिक सहायता करेगा। वहीं, तलवंडी जैन महिला मंडल जैन समाज के लोगों से कपड़े इकट्ठे कर शहर के जरूरतमंदों को बांटेगा। इसके अलावा घरों में उपयोगी दवाइयां जो काम नहीं रहीं, उनकी जांच करवाकर डिस्पेंसरियों में वितरित करवाया जाएगा। तलवंडी जैन समाज के अध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि समाज की करीब 200 महिलाओं ने इस संकल्प को जारी रखने का काम किया है। संगठन की महिलाएं वस्त्रदान में संग्रहित कपड़ों की रिपेयरिंग करेंगी।
महिलाओंको आर्थिक मदद कर दिया जाएगा संबल
कोटाजिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष उर्मिला माहेश्वरी ने बताया कि संगठन की ओर से दो दिवसीय उद्योग मेला वसंत विहार माहेश्वरी भवन में लगेगा। मेले में स्टॉल और अन्य मदों से होने वाली इनकम से निशक्त, विधवा और आर्थिक दृष्टि से कमजोर महिलाओं की मदद की जाएगी। समाज की जिन महिलाओं को सिलाई का काम आता है। उन्हें सिलाई मशीनें दी जाएंगी। मेले की तैयारियों को लेकर मंत्री रमा सोनी सहित संगठन की महिलाएं जुटी हुई हैं।
वस्त्रदानसे जरूरतमंदों को मिलेगी राहत
तलवंडीदिगंबर जैन महिला मंडल अध्यक्ष ज्ञान-माला जैन के सानिध्य में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि जरूरतमंदों के लिए वस्त्रदान अभियान जारी रहेगा। मंदिर की धर्मशाला में वस्त्र एकत्रित करने के लिए व्यवस्था कर दी गई है। महिलाएं हर रविवार को जैन समाज के घरों में जाकर कपड़े एकत्रित करेंगी। घरों में उपयोग के बाद बची दवाइयों की चिकित्सकों से जांच करवाकर रोगियों को बांटी जाएगी। मंडल की ज्ञान-माला जैन, सुलोचना बागड़ा, अंशु गोधा और रेणु जैन के आवास पर मेडिसिन बॉक्स रहेगा। इसमें दवाइयां एकत्रित की जाएंगी।