जेडीबी को मिली जनरल चैम्पियनशिप ट्रॉफी
कोटा| कोटायूनिवर्सिटी की ओर से हुई 11वीं इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के वालीबॉल, खो-खो, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन में जेडीबी छात्राओं की टीम को पहले स्थान पर आने पर जनरल चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से गुरुवार को कॉलेज कैंपस में टीम का स्वागत किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष जयश्री हाड़ा ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं ने क्रास कंट्री एवं टेबल टेनिस में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रभारी डॉ. नादिरा खातून, डॉ. एमएल गुप्ता, युसुफ अली अंसारी, सुमन वशिष्ठ, पूर्व शारीरिक प्रशिक्षक राधेश्याम सेन (सेवानिवृत्त) का इसमें योगदान रहा है। प्रिंसिपल प्रो. हरि सिंह मीणा ने कॉलेज की इस सफलता पर टीम को बधाई दी।
जेडीबी कॉलेज की छात्राअों ने जीती शील्ड।