पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केश कला बोर्ड के गठन के लिए उठाई मांग

केश कला बोर्ड के गठन के लिए उठाई मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सेनयुवा शक्ति समिति, कोटा संभाग ने सेन केश कला बोर्ड के गठन की मांग को लेकर गुरुवार को धार्मिक तरीके से आवाज उठाई। समाजबंधुओं ने खड़े गणेश जी मंदिर से गोदावरी मंदिर तक पदयात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत समाज की पांच वर्षिय बालिका रिया सेन ने की। अध्यक्ष श्रीनाथ सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने स्वराज संकल्प यात्रा के दौरान समाज से वादा किया था कि वे सरकार बनते ही सबसे पहले सेन केश कला बोर्ड का गठन करेगी। लेकिन, सरकार बनने के बाद वसुंधरा राजे ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। गौरतलब है कि सेन केश कला बोर्ड के गठन के बाद प्रत्येक समाजबंधु को रोजगार के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए का ऋण की योजना प्रस्तावित है।