कहार, केवट कीर ,भोई समाज की बैठक 28 को
कोटा। राजस्थान प्रदेश कहार,कश्यप, केवट भोई, मेहर, कीर आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक 28 सितंबर को कोटड़ी स्थित कहार सामुदायिक भवन में होगी। समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर कहार ने बताया कि इस दौरान केवट बोर्ड की स्थापना, समाज के लिए गुर्जर आरक्षण की तर्ज पर 5 प्रतिशत आरक्षण तथा समाज के लोगों को तालाब जलाशयों की भूमि पर पेटाकाश्त करने की मंजूरी संबंधी मांगों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकाय पंचायत चुनावों में समाज की व्यापक भूमिका पर भी चर्चा होगी।