- Hindi News
- स्मार्ट सिटी के लिए वार्ड नंबर 30 से 34 का रूबरू आज
स्मार्ट सिटी के लिए वार्ड नंबर 30 से 34 का रूबरू आज
कोटा| आनेवाले निगम चुनाव में जनता अपना खुद का घोषणा पत्र तैयार करे। उन्हें निगम से क्या चाहिए, उनकी अपेक्षाएं क्या हैं। नाली पटान की समस्याओं से ऊपर उठकर अपने वार्ड को लोग स्मार्ट वार्ड कैसे बनाना चाहते हैं ताकि शहर स्मार्ट सिटी बन सके। जनता और जनप्रतिनिधियों की क्या राय है। इसे जानने के लिए दैनिक भास्कर द्वारा चलाया जा रहा रूबरू कार्यक्रम सोमवार को गोविंदनगर सामुदायिक भवन में होगा। जिसमें वार्ड नंबर 30, 31, 32, 33 34 उम्मेद गंज, श्रीरामनगर, इंद्रा गांधी नगर, प्रेमनगर, प्रथम, द्वितीय और तृतीय, रायपुरा, सुखपुरा, कंवरपुरा, धाकड़खेड़ी , गोविंदनगर, सूर्यनगर, कंसुआ, जेके नगर, बापू नगर, बॉम्बे योजना आदि क्षेत्रों की जनता आमंत्रित है। कार्यक्रम में उक्त वार्डों के पार्षद नरेंद्र खींची, राममूर्ति वर्मा, दीपक बंशीवाल, गिर्राज महावर और मंजू अग्रवाल भी आमंत्रित हैं।