पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑडिटोरियम की फीस ने घटा दी निशक्तों की 70 हजार की मदद

ऑडिटोरियम की फीस ने घटा दी निशक्तों की 70 हजार की मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओपन थिएटर 200 रुपए में, लेकिन सुविधाएं कुछ नहीं

फिजिकलीचैलेंज्ड लोगों की सहायता के लिए रोटरी क्लब एक शो कर रहा है, जिसकी प्रस्तुति भी फिजिकली चैलेंज्ड कलाकार ही देंगे, लेकिन यूआईटी ने ऐसे आयोजन के लिए भी ऑडिटोरियम की दरों में कोई रियायत नहीं दी। ऑडिटोरियम की फीस देने से चैरिटी के लिए दिए जाने वाली राशि में से 70 हजार रुपए कम हो जाएंगे। कार्यक्रम में डांस प्रस्तुति देने रहे ग्रुप के लीडर गुरु पाशा का कहना है कि दिल्ली में भी उन्हें रियायती दरों पर ऑडिटोरियम मिलता है। वहीं, रोटरी क्लब के पूर्व सहायक प्रांतपाल का कहना है कि यदि यूआईटी ऐसे कार्यक्रमों में रियायत दे तो भविष्य में संस्था के सभी बड़े कार्यक्रम वे ऑडिटोरियम में करवाने को तैयार हैं। रोटरी क्लब की ओर से 12 अक्टूबर को होने वाले मिरेकल ऑन व्हील्स चैरिटी शो में फिजिकली चैलेंज्ड कलाकार व्हील चेयर पर भरतनाट्यम जैसी प्रस्तुति देंगे। इस चैरिटी शो के जरिए करीब साढ़े 10 लाख रुपए इकट्ठे होंगे, जो फिजिकली चैलेंज्ड लोगों की सहायता के लिए दिए जाएंगे। लेकिन, इसमें से 70 हजार रुपए ऑडिटोरियम की फीस चली जाएगी, जिससे चैरिटी की उतनी ही राशि कम हो जाएगी।

दिल्लीकी तर्ज पर क्यों नहीं बदलाव: कार्यक्रमकी तैयारियों के सिलसिले में इंटरनेशनल डांस गुरु सैयद सलाउद्दीन पाशा शनिवार को ऑडिटोरियम में व्यवस्थाएं देखने आए। भास्कर संवाददाता से उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं/कलाकारों/रंगकर्मियों को रियायती दर पर ऑडिटोरियम उपलब्ध करवाना चाहिए। दिल्ली में 2 लाख रुपए से ज्यादा किराए वाले भी ऑडिटोरियम हैं, लेकिन वहां भी समाजसेवा के कार्यक्रमों के लिए ऑडिटोरियम के किराए में छूट देने का प्रावधान है। वहां फैशन शो, प्राइवेट प्रोग्राम, स्कूल/कॉलेज एवं कंपनियों के समारोह में डबल पैसा लिया जाता है, लेकिन कलाकारों को वही ऑडिटोरियम रियायती दरों पर उपलब्ध करवाया जाता है।