2 दिवसीय क्रिश्चियन कन्वेन्शन आज से
कोटा| कोटामसीही मसीह संगति के दो दिवसीय कन्वेन्शन मसीही सत्संग की शुरुआत सोमवार को शाम साढ़े 6 बजे से सिविल लाइन स्थित मिशन कंपाउंड में होगी। सत्संग में कोटा मसीह सत्संग क्वायर मसीह गीतों को प्रस्तुत करेगी। मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश बालाघाट से आए बिशप डॉ. आमोस सिंह होंगे। अध्यक्ष संदीप पॉल ने बताया कि कन्वेन्शन बाइबल में से यशायाह की किताब के 60वें अध्याय की पहली आयात पर आधारित रहेगी। कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर, रावतभाटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, अजमेर, जयपुर से भी मसीही लोग रहे हैं। पॉल ने बताया कि कोटा के 18 चर्चों की सहभागिता रहेगी। कन्वेन्शन में शहर के विभिन्न चर्चों के पास्टर भी मौजूद रहेंगे। पिछले दो साल से यह कन्वेन्शन का आयोजन हो रहा है।