दिन में गर्मी, रात को गुलाबी सर्दी
कोटा| एकहफ्ते से दोपहर में पड़ रही तेज गर्मी अब भी कम नहीं हो रही है। हालांकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। हल्की गुलाबी सर्दी भी देर रात को महसूस की जाने लगी है। अधिकतम तापमान अब भी 35 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। रविवार को सुबह होने के साथ ही सूर्य की किरणें तीखी हो गईं। दोपहर हाेते -होते गर्मी और तेज हो गई। शाम को पारा गिरने के बाद ही गर्मी से थोड़ी राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 59 शाम को 45 प्रतिशत रही।