पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलसूत्र छीनने वाले दो आरोपी हाथ नहीं आए

मंगलसूत्र छीनने वाले दो आरोपी हाथ नहीं आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुन्हाड़ीपंचवटी कॉलोनी में एक दिन पहले रिटायर्ड एक्सईएन की प|ी का मंगलसूत्र तोड़ने वाले दो आरोपी अब भी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। हालांकि इनमें से एक आरोपी के बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिल गई है। कुन्हाड़ी एसएचओ राजेश सोनी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के रिटायर्ड एक्सईएन दिनेश शंकर श्रीवास्तव की प|ी सरोज (56) के गले से शनिवार को दो लड़के मंगलसूत्र तोड़कर अपने तीसरे साथी के साथ भागे थे। इनमें से एक आरोपी आलोक श्रीवास्तव को दो बीटेक स्टूडेंट्स ने पकड़ लिया। उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी अजय और लोकेश फिलहाल फरार हैं। अजय के बारे में पुख्ता जानकारी मिल गई है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी तक पूछताछ में आलोक ने कुछ विशेष जानकारी नहीं दी है।