पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन महीने पहले लापता हुई किशोरी विदिशा में मिली

तीन महीने पहले लापता हुई किशोरी विदिशा में मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. तीन महीने पहले कोटा से लापता हुई 16 साल की किशोरी विदिशा में मिली है। उसने बताया कि वह रिश्तेदार युवक के कहने पर गई थी। वहां युवक ने तीन महीने तक इधर-उधर रखा और उसके साथ ज्यादती की। जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तो छोड़ दिया।
महावीर नगर पुलिस किशोरी को विदिशा से लेकर आई और रविवार को बाल कल्याण समिति की सदस्य कुसुम विजय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे बालिका गृह भेज दिया। कुसुम विजय ने बताया कि लड़की विदिशा अपने रिश्तेदार की शादी में गई थी। वहां एक रिश्तेदार युवक से जान-पहचान हो गई।
दोनों मोबाइल पर बात करते रहे। लड़के के कहने पर वह तीन महीने पहले घर से 15 हजार रुपए सोने की बालियां लेकर विदिशा चली गई। उसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवा दी। रिश्तेदार युवक ने उसे कभी दोस्तों के यहां तो कभी किराए से कमरा दिलाकर रखा।
लड़की के पैसों से काम चलता रहा। इंजेक्शन लगाकर ज्यादती करता था। जब पैसे खत्म हो गए तो लड़की को काम करने के लिए कह दिया। वह किसी शोरूम पर काम मांगने गई तो उससे आईडी मांगी। आईडी देने के बाद शोरूम वाले को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद महावीर नगर पुलिस को सूचना लगी और पुलिस उसे लेकर गई। जांच अधिकारी अल्ताफ हुसैन ने बताया कि लड़की के कोर्ट में बयान और मेडिकल करवाने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।