- Hindi News
- शॉप विद संगिनी मेले में दिन भर रही महिलाओं की भीड़
शॉप विद संगिनी मेले में दिन भर रही महिलाओं की भीड़
कोटा| जैनसोश्यल ग्रुप संगिनी की ओर से रोटरी बिनानी सभागार में लगे दो दिवसीय शॉप विद संगिनी मेले का समापन हुआ। यहां हैंडमेड आयटम, पेपरमेशी से बने ड्राईफ्रूट्स बॉक्स, पूजा थॉली और डायमंड ज्वैलरी महिलाओं ने खरीदी। ग्रुप की ओर से पहली बार लगे इस आयोजन में होने वाली बचत से महिलाओं में एंटी कैंसर इंजेक्शन की सुविधा और स्कूली बच्चों के लिए स्टेशनरी और यूनिफॉर्म की व्यवस्था निशुल्क करेंगी। बीना बिलाला ने बताया कि कम समय में ग्रुप द्वारा किए प्रयास की सराहना की गई हैं। चेयरपर्सन स्मिता पाटनी, सुनीता जैन, मीनल जैन, निशा जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभाली। समापन में एडीएम सिटी कल्पना अग्रवाल पहुंची।
पाटनी ने बताया कि दूसरे दिन हुई डांडिया स्टिक में प्रथम स्थान रिंकी जैन और दूसरे स्थान पर निधि जैन, डिजायन फुटवियर में प्रथम दिवांशी और दूसरे स्थान पर निशा जैन वैद्य रही। वहीं पहले दिन मैचिंग ट्रेडिशनल लेडी प्रतियोगिता में प्रथम मीना अग्रवाल और दूसरे स्थान पर रिंकी जैन रही। डिजाइनर बैंगल्स में प्रथम किरण जैन और दूसरे स्थान पर प्रियंका जैन रही।