पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफॉर्मर जलने से डाढ़देवी मेले में तीन दिन से अंधेरा

ट्रांसफॉर्मर जलने से डाढ़देवी मेले में तीन दिन से अंधेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा. शहर के पास पुरा महत्व के डाढ़ देवी मंदिर पर नवरात्र से चल रहा मेला पिछले तीन दिन से अंधेरे में है। यहां के जले हुए ट्रांसफॉर्मर विभाग तीन दिन में भी नहीं बदल सका। जयपुर डिस्कॉम के एईएन का कहना है कि सोमवार को यहां नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।

डाढ़ देवी माता का मंदिर में नवरात्र में मेले का आयोजन होता है। शुक्रवार को यहां लगा 16 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। दुकानदार और श्रद्धालु ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए बिजली विभाग के अफसरों से संपर्क कर रहे हैं, बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
रविवार को तो स्थानीय लोग पास से ही नया ट्रांसफॉर्मर लेकर गए। लाइनमैन भी बुला लिए, लेकिन संसाधन होने से लगाया नहीं जा सका। एईएन मनोज गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर सोमवार को ही स्थापित किया जाएगा। उधर, देवस्थान विभाग के अधिकारी रमेश मीणा ने ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी होने से ही मना किया।