पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक से करवा लो लक्खी बुर्ज का लोकार्पण

विधायक से करवा लो लक्खी बुर्ज का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| लक्खीबुर्ज तीन सुलभ का लोकार्पण अभी भी नेताओं की ईगो की लड़ाई में उलझा हुआ है। हालांकि इसके लिए दो अक्टूबर की तिथि तय है। उधर तीन सुलभ को शुरू करने के लिए पट्टिका तैयार करने की सूची पर हस्ताक्षर करने से महापौर ने इंकार कर दिया। कार्यवाहक आयुक्त प्रेमशंकर शर्मा से उन्होंने कहा कि जब मुख्य अतिथि विधायक को बनाना है तो वे इसमें शामिल नहीं होंगी। वे चाहें तो बिना पट्टिका लगाए इसे शुरू करा दें।

लक्खी बुर्ज का सौंदर्यीकरण नगर निगम ने करवाया है, जबकि रामपुरा क्षेत्र में तीन सुलभ यूआईटी ने बनाकर निगम को दिए हैं। इनका लोकार्पण अभी तक नहीं हुआ है। महापौर लक्खी बुर्ज के लोकार्पण में अध्यक्षता करने के तो तैयार हो गईं, लेकिन सुलभ को चालू करने के लिए अध्यक्षता करने से इंकार कर दिया। आयुक्त प्रेमशंकर लक्खी बुर्ज के साथ ही इन सुलभ को भी चालू कराने के लिए इनकी पट्टिका बनाने की तैयारी कर रहे थे। आयुक्त शर्मा रविवार को महापौर के आवास पर पहुंचे और स्वीकृति चाही तो महापौर ने उस पर साइन करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें पट्टिका लगाने की आवश्यकता नहीं है। विधायक इसके मुख्य अतिथि रहते हैं तो वे यहां नहीं आएंगी। यहां पट्टिका लगाने की आवश्यकता नहीं है। इसे वैसे ही चालू कर दिया जाए। शर्मा ने कहा कि निगम तो महापौर की स्वीकृति के बिना इन्हें चालू नहीं कर सकता। उधर, महापौर ने कहा कि मैंने लक्खी बुर्ज के लोकार्पण की स्वीकृति दे दी है। सुलभ के लिए कह दिया है कि उसे चालू कर दिया जाए। उधर, क्षेत्र की पार्षद मंजू मेहरा ने कहा कि वे सोमवार को इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी।