विवांता मल्टी प्रोजेक्ट का गोल्ड ऑफर
कोटा। परपलग्रुप के विवांता मल्टी स्टोरी द्वारा नवरात्रा के अवसर पर फ्लैट बुक कराने वालों को 10 ग्राम सोने का सिक्का दिया जा रहा है। बालाजी मार्केट में बनाए जा रहे यह फ्लैट 2, 3 4 बीएचके वाले है। अत्याधुनिक विशेषताओं वाले इन फ्लैट में सभी सुविधाएं हैं। इसमें दो हाई स्पीड कैप्सूल लिफ्ट, चार पैसेंजर लिफ्ट, स्विमिंग पूल, हाईटेक जिम्नेजियम सके साथ प्ले एरिया, लॉज एरिया भी है। यह ऑफ नवरात्र तक ही मान्य है।
लालरेडिमेड पर वेडिंग वीयर्स की नई रेंज
कोटा| गुमानपुरास्थित लाल रेडिमेड पर वैवाहिक सीजन को देखते हुए सभी प्रकार के रेडिमेड परिधानों की नई रेंज उपलब्ध है। प्रोपराइटर जितेंद्र वाधवानी ने बताया कि इनमें कोट सूट, शेरवानी, इंडो वेस्टर्न, कुर्ता सेट, ब्लेजर, दुपट्टा मोजड़ी सहित सभी प्रकार के फुट वियर ब्रांडेड कपंनियों के हैं। यह रेंज तलवंडी के अभिषेक रेडिमेड पर भी है।
पेट्रोलभराएं, मुफ्त सिनेमा टिकट पाएं
कोटा| इंडियनऑयल के धानमंडी स्थित पेट्रोल पंप ओम सर्विस स्टेशन पर कंपनी की पेट्रोल भराएं मुफ्त सिनेमा टिकट पाएं का शुभारंभ बिक्री अधिकारी नरेंद्र शील मौर्य द्वारा किया गया। योजना में कंपनी के 13 पंपों पर प्रत्येक शुक्रवार को 104 गोल्ड कैटेगरी के मूवी टिकट निकाले जाएंगे। दशहरा एवं दीपावली के अवसर पर कुल 520 टिकट पांच सप्ताह में निकाले जाएंगे। योजना में टू व्हीलर फोर व्हीलर में पेट्रोल की निश्चित खरीद पर ही यह कूपन दिए जाएंगे।