पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीटेक और बीई भी कर सकेंगे बीएड

बीटेक और बीई भी कर सकेंगे बीएड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| इंजीनियरिंगकी डिग्री के बाद अब इंजीनियर्स सरकारी स्कूलों में भी पढ़ा सकेंगे।

बीटेक और बीई डिग्री धारी बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कर पाएंगे। नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) द्वारा मानव संसाधन मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव के बाद यह संभव हो पाया है। दरअसल, अब तक साधारण ग्रेजुएशन के बाद ही शिक्षक बनने के लिए बीएड किया जाता है। जबकि, बीटेक के टेक्निकल डिग्री होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं थी। एआईसीटीई ने भी इस निर्णय को सही माना है। वर्तमान में कई इंजीनियरिंग कॉलेज खुलने के बाद भी प्लेसमेंट में गिरावट आती जा रही है। आईआईटी और कुछ एनआईटी को छोड़ दें तो प्लेसमेंट के हाल काफी खराब हैं। ऐसे में टीचिंग के फील्ड में इंजीनियर्स को मौका मिलेगा, साथ ही उनकी एजुकेशन का फायदा सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिल सकेगा। शेष| पेज 12

अभीऐसे कई बीटेक होल्डर्स कोचिंग में पढ़ा रहे हैं। जिनके नतीजे एमएससी शिक्षकों से बेहतर रहे हैं। अगर किसी भी माध्यम से उनको टीचिंग में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तो शिक्षा की गुणवत्ता के लिहाज से काफी अच्छा होगा।

बीपी सुनेजा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, आरटीयू