पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार में कोटा से नहीं जाएंगे सीनियर सिटीजन तीर्थयात्रा में

पहली बार में कोटा से नहीं जाएंगे सीनियर सिटीजन तीर्थयात्रा में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|देवस्थान विभागकी ओर से सीनियर सिटीजन तीर्थयात्रा योजना में रामेश्वरम के लिए पहली ट्रेन 17 फरवरी को रवाना होगी। कोटा से पहली बार कोई यात्री शामिल नहीं होगा।

ट्रेन में झालावाड़ से 69 यात्रियों को मौका मिलेगा। देवस्थान विभाग की ओर से 11 फरवरी को जयपुर में टीम को ट्रेनिंग दी जाएगी। यात्रियों के लिए मेडिसिन से लेकर खान-पान समेत तमाम सुविधाओं के लिए संभाग के 40 कर्मचारी शामिल होंगे। देवस्थान विभाग के इंस्पेक्टर मुकेश मीणा ने बताया कि 24 फरवरी को कोटा की यात्रा प्रस्तावित है।