पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब कोटा यूनिवर्सिटी में भी कॉपी जांचने पर उठे सवाल

अब कोटा यूनिवर्सिटी में भी कॉपी जांचने पर उठे सवाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। आरटीयू के बाद अब कोटा यूनिवर्सिटी में कॉपी जांचने पर सवाल उठने लगे हैं। बीएससी फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट शेख फैजान द्वारा आरटीआई में आंसर शीट की फोटो कॉपी निकालने के बाद हकीकत सामने आई है। इसमें कई सवालों के उत्तर सही होने के बावजूद कम अंक दिए। फैजान चार नंबर से फेल हो गया।

फैजान ने मैथ्स सेकंड पेपर की सप्लीमेंट्री परीक्षा दस नवंबर 2014 को दी थी। परिणाम आया तो वो फेल था। फैजान ने आरटीआई के माध्यम से 31 जनवरी को आंसर शीट की फोटो कॉपी हासिल की। इसमें जिन सवालों के उत्तर पूरी तरीके से सही थे, उसमें एक्जामिनर ने कम नंबर दिए थे। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक से बात करनी चाहिए तो फोन नहीं उठा।
इन सवालों के जांच पर संदेह
सवाल नंबर दस की विधि पूरी तरीके से सही थी और किताब में उसके उत्तर से लाइन बॉय लाइन मैच हो रही थी। इसके बावजूद फैजान को मात्र तीन नंबर दिए गए। इसी प्रकार सवाल 12बी में पूरा उत्तर सही लिखने के बावजूद उसको तीन नंबर ही मिले। उसको आठ नंबरों का नुकसान हुआ।
'इस बारे में परीक्षा नियंत्रक से बात करके मामले को दिखवाया जाएगा। अगर कोई गलती हुई होगी तो उसमें सुधार करवाया जाएगा। इस मामले की जानकारी आपसे ही मिली है।' -ओंकार सिंह, कार्यवाहक वीसी, कोटा यूनिवर्सिटी