- Hindi News
- 9 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित बदमाश गिरफ्तार
9 जिंदा कारतूस और पिस्टल सहित बदमाश गिरफ्तार
कोटा|पुलिस नेरविवार देर रात 9 जिंदा कारतूस एक अवैध पिस्टल सहित हिस्ट्रीशीटर नाथू माली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने माली को केवल नगर श्यामपुरा रोड पर गिरफ्तार किया। माली के खिलाफ शहर के विज्ञान नगर, कुन्हाड़ी, अनंतपुरा सहित 5 थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उसपर 5 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ था।
एसपी डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने बताया कि बावड़ी खेड़ा की झोपड़िया गांव में रहने वाला नाथू माली (45) पुत्र नंदलाल माली विज्ञान नगर, उद्योग नगर, कुन्हाड़ी, अनंतपुरा, गुमानपुरा थानों के 10 मुकदमों में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर अनंतपुरा सीआई अमरसिंह राठौर सहित अन्य पुलिस बल ने रविवार रात केवल नगर श्यामपुरा रोड पर नाकेबंदी की। बाइक से नाथू माली आया तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। माली ने फायरिंग करने के लिए पिस्टल निकाल ली। कांस्टेबल प्रताप सिंह, राजन अन्यों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। एएसपी शांतनु कुमार ने बताया कि नाथू माली पिछले 2-3 सालों से खेती कर रहा था। माली को गांव वालों की शरण मिली हुई थी और वहां आम जनों का आना-जाना नहीं था। वह कई बार पुलिस को चकमा दे चुका है।
नाथू माली