पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंसुआधाम में लगेगा महाशिवरात्रि पर मेला

कंसुआधाम में लगेगा महाशिवरात्रि पर मेला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। डीसीएम रोड स्थित ऐतिहासिक कंसुआ धाम में पहली बार सहस्रलिंग धाम परिसर में महाशिवरात्रि पर मेला लगेगा। चार दिवसीय इस आयोजन में बच्चों के लिए झूला-चकरी, खिलौना, चौपाटी, फूल-माला मार्केट लगाए जाएंगे। रायपुरा-डीसीएम से आने वाले भक्तजनों के लिए कैंपस में पार्किंग की विशेष सुविधा रहेंगी।

कर्णेश्वर मानव सेवा संस्थान की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संस्थान से जुड़े लोग इसमें जुटे हुए हैं। संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से पहली बार सहस्रशिवलिंग क्षेत्र में मेले का आयोजन होगा। 16 फरवरी सुबह 10 बजे शिव बारात मंदिर परिसर से रवाना होकर कंसुआ चौराहा, गत्ता रोड, पावर हाउस चौराहा, इंद्रा गांधी नगर होती हुई शाम मंदिर पहुंचेगी। शाम 5 बजे तोरण की रस्म होगी। 17 को रात 9 बजे श्याम मंडल की ओर से भजन संध्या और रात्री 12 बजे महाआरती होगी। 18 को रात 9 बजे कवि सम्मेलन और 19 को जागरण और आतिशबाजी होगी। मेले में प्लास्टिक कप पर प्रतिबंध रहेगा।

दो कुंड हुए तैयार, जारी है रिनोवेशन का काम: क्षेत्र के लोगों व श्रद्धालुओं के सहयोग से यहां श्रमदान और रिनोवेशन का काम जारी है। प्राचीनता को देखते हुए यहां चूने का उपयोग किया जा रहा है। यहां दो कुंड तैयार हो चुके हैं। कुंड की सफाई के बाद अब इसमें साफ पानी से कुंड भर गया है। साथ ही कोटा स्टोन की स्लरी रोकने के लिए सुरक्षा दीवार भी बना दी है।