जगत माता मंदिर में हुए कई धार्मिक आयोजन
कोटा। रामतलाई मैदान स्थित जगत माता मंदिर में सोमवार को मंदिर समिति की ओर से कई धार्मिक आयोजन हुए।
मंदिर में मां काली की प्रतिमा स्थापना दिवस पर शाम 5 बजे मां काली का विशेष श्रृंगार किया गया। शाम को महाआरती हुई। समिति अध्यक्ष जगत सुखवानी और मंदिर सेवा समिति के अमित गांधी ने बताया कि रात्री को भजन संध्या और बाद में प्रसादी वितरण की गई। थेकड़ा स्थित शिवपुरी धाम सहित अन्य में भी महाशिवरात्रि की शृंखला में धार्मिक आयोजन हुए। महर्षि दधीचि छात्रावास समिति की ओर से महाशिव रात्री आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मंत्री परमेश्वर दयाल दाधीच सहित अन्य मौजूद रहे।