पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह कैमरे लगेंगे भामाशाह मंडी में

छह कैमरे लगेंगे भामाशाह मंडी में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भामाशाहमंडी में चोरियों की रोकथाम के लिए कृषि उपज मंडी समिति ने छह सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए दो लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। मंडी समिति की चेयरमैन चौधरी बाई धाकड़ ने बताया कि छह कैमरे अच्छी क्वालिटी के लगवाए जा रहे हैं। यह ट्रायल बतौर हैं। यदि इनका रिजल्ट अच्छा आया तो पूरी मंडी में नीलामी स्थलों पर भी कैमरे लगेंगे। ये कैमरे मंडी के प्रवेश गेट पर लगाए जा रहे हैं। कैमरों का कोटेशन लेकर फाइनल कर दिया गया है। इन कैमरों की खासियत यह होगी कि मंडी गेट से गुजरने वाले वाहनों के नंबर तक रिकॉर्ड किए जा सकेंगे।