चांदी उछली, सोना तेज
कोटा| स्थानीयसर्राफा बाजार में सोमवार को निवेशकों के समर्थन से दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा। चांदी 400 रुपए उछल कर 37700 रुपए प्रति किलो बिकी। सोना शुद्ध 50 रुपए सुधर कर 27850 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। भाव इस प्रकार रहे- चांदी टंच 37700, चांदी (999) 37650, सोना शुद्ध 32480 रुपए प्रति तोला, 27850 रुपए प्रति दस ग्राम, केडबरी सोना 32300 रुपए प्रति तोला, 27700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहे।
जयपुरचांदी(999) 37,600, चांदी रिफाइन 37,100 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 27,650 रुपए, सोना जेवराती 26,400 रुपए, वापसी 25,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बोले गए।