बीड़ी श्रमिकों की प्रतियोगिता 12 से
कोटा| टोंक,बारां, बूंदी क्षेत्र में कार्यरत महिला बीड़ी श्रमिकों के लिए 12 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कवात्रा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता नयापुरा स्टेडियम में होगी। इसमें वे बीड़ी श्रमिक भाग ले सकेंगे, जिन्होंने 6 महीने की सेवा अवधि पूर्ण कर ली है। इसमें रस्सा कसी, डोज बाल, रूमाल झपट्टा सहित अन्य एकल प्रतियोगिताएं होंगी।