- Hindi News
- पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक को देख भड़के कांग्रेसी, कार का शीशा तोड़ा
पोलिंग बूथ पर भाजपा विधायक को देख भड़के कांग्रेसी, कार का शीशा तोड़ा
चार सीटों पर 65.23% वोटिंग
कोटा दक्षिण के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दिन में कई बार झड़पें हुईं। संजय नगर में पोलिंग बूथ के सामने से निकल रहे भाजपा के करणपुर से विधायक सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की कार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोककर हमला कर दिया।
ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया तो वहां के थानाधिकारी ने कार चलाकर विधायक को मुश्किल से भीड़ में से निकाला। कार चालक हरभजन सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने रात को पार्षद रेहाना खान के पति मजीद खान को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अनंतपुरा में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और जवाहर नगर में भाजपा की महिला नेता के साथ मारपीट हुई। उपचुनाव में 61 फीसदी वोटिंग हुई। शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रशासन को दिनभर भारी मशक्कत करनी पड़ी। वोटिंग खत्म होने के बाद भी रात को जवाहर नगर थाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। शेष| पेज 12
(सिटी फ्रंट पेज भी पढ़ें)
बीतेदिसंबर में हुए मुख्य चुनावों के मुकाबले जनता में वोटिंग का रुझान कम रहा। सुबह 9 बजे तो 8.99 फीसदी ही मतदान हुआ। आचार संहिता में प्रतिबंध होने के बावजूद करणपुर के भाजपा विधायक सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को वार्ड 27 के संजय नगर पोलिंग बूथ पर देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सांखला, आबिद कागजी, बाबा रजाक ने विधायक को समझाया कि आचार संहिता है वे यहां से चले जाएं। शेष| पेज 12
तबतो विधायक चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से वहां पहुंचे। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। किसी ने पथराव किया, जिससे वाहन के कांच टूट गए। यह देख चालक भाग गया। बाद में विज्ञाननगर सीआई रामनाथ गुर्जर ने कार चलाकर उन्हें बाहर निकाला। उनके चालक हरभजन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस बीच जैसे ही विधायक पर हमले की जानकारी मिली, सांसद ओम बिरला, विधायक चंद्रकांता मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक टीटी को भाजपा की ओर से वार्ड 27 की जिम्मेदारी दी हुई थी। वे पिछले 7 दिन से यहां कैंपेनिंग कर रहे थे।
जयपुर. राज्यकी चार विधानसभा सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनाव में 65.23 फीसदी मतदान ह