- Hindi News
- चालान से बचने के चक्कर में हादसा, अस्पताल पहुंचे 2 युवक, चेताने के बाद भी नहीं सुधरी पुलिस
चालान से बचने के चक्कर में हादसा, अस्पताल पहुंचे 2 युवक, चेताने के बाद भी नहीं सुधरी पुलिस
ऐसे फोटो छपने के बाद भी नहीं चेते अफसर
अपनी जिद में नियमों को मखौल उड़ा रही है ट्रैफिक पुलिस
हेलमेट चेकिंग अभियान का शिकार बना मुकेश
बार-बारचेताने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस हेलमेट चालान को लेकर जोर-जबर्दस्ती नहीं छोड़ रही। इस ढीठ रवैये के चलते गुरुवार को दो युवक अस्पताल पहुंच गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा कंट्रोल रूम के सामने चेकिंग के दौरान हुआ, जब बिना हेलमेट के रहे इंजीनियरिंग छात्र को पुलिसकर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की। छात्र ने यकायक बाइक टर्न कर ली, तभी पीछे से रहे स्कूटर सवार से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां स्कूटर सवार युवक को भर्ती करना पड़ा। कॉम्पिटीशन कॉलोनी निवासी रूपेश ने बताया कि वह 7-8 साथियों के साथ नवरात्र के लिए प्रतिमा लेने जा रहा था। उनका साथी मुकेश जगवानी (19) स्कूटर पर था। पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर चेकिंग हो रही थी। उसी समय दादाबाड़ी का मनीष मीणा अपने दो साथियों के साथ पल्सर पर बिना हेलमेट के जा रहा था। एक पुलिसकर्मी तेजी से उसकी ओर बढ़ा, तभी मनीष ने अचानक बाइक टर्न कर ली। पीछे मुकेश स्कूटर से चल रहा था। जिससे दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। मुकेश के मुंह से खून बहने लगा। मनीष के भी सिर में चोट लगी। डॉक्टर ने मुकेश की सीटी स्कैन भी करवाई है। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
मनीष
बेतुके ढंग से पुलिस का अिभयान अभी भी जारी है। जिससे बचने के लिए लोग रॉन्ग साइड में भी गाड़ी मोड़ देते हैं। कई चौराहों पर गाड़ियां भिड़ते - भिड़ते बच रही हैं।
बाइक की टक्कर से घायल युवक मुकेश को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जिसमें उसकी जरा भी गलती नहीं थी। इस दौरान बेटे की हालत देख मां फफक पड़ी। लेकिन, पुलिस का रैवया अभी भी वही है।