नवरात्र के साथ मौसम में बदलाव शुरू
कोटा| नवरात्रआने के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। लेकिन, दोपहर तक तापमान में तेजी गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार ही रहा। दिनभर बादल छाए रहने से उमस भी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 62 और शाम को 47 प्रतिशत रही।