अस्पतालों से ली रोगियों की सूची
कोटा| कोटामें भर्ती हो रहे झालावाड़ के स्क्रब टाइफस रोगियों की संख्या गलत होने पर झालावाड़ के डिप्टी सीएमएचओ सही रिकॉर्ड लेने के लिए दो दिन से कोटा में हैं। उन्होंने गुरुवार को शहर के दो अस्पतालों में जाकर रोगियों की सूची ली। कोटा में अब तक झालावाड़ के 33 रोगी भर्ती हो चुके हैं, साथ ही 3 की मौत हो चुकी है। जबकि सीएमएचओ के पास 6 ही रोगी होने की जानकारी थी। इस बारे में भास्कर ने समाचार प्रकाशित किया था इसके बाद डिप्टी सीएमएचओ जसवंत सिंह को कोटा भेजा गया। वे शहर के निजी अस्पताल में जाकर झालावाड़ के स्क्रब टाइफस रोगियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।