पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज से ठप करेंगे शहर की सफाई

आज से ठप करेंगे शहर की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नियुक्तिका मामला नहीं सुलझने से खफा वाल्मीकि समाज शुक्रवार से सफाई व्यवस्था ठप कर देगा। समाज ने बुधवार को अल्टीमेटम दिया था। जिस पर गुरुवार तक निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। वाल्मीकि एकता मंच के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के अनुसार गुरुवार को सर्किट हाउस में एक बैठक रखी गई थी। इस बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल और आगे आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन का राष्ट्रीय दलित महासंघ ने भी समर्थन किया है। महासंघ के अध्यक्ष राधेश्याम के नेतृत्व में एक बैठक हुई जिसमें समर्थन का निर्णय लिया गया। वहीं महापौर डॉ. र|ा जैन का कहना है कि नियुक्ति के संबंध में हमने बैठक का प्रयास किया था, लेकिन मुख्यालय ने अनुमति नहीं दी।