निशक्तों को दिए जाएंगे उपकरण
निशक्तों को दिए जाएंगे उपकरण
कोटा| केन्द्रीयकर्मचारी हित-निधि समिति अब गूंगे, बहरे विकलांग रेलकर्मियों उनके आश्रितों को उपयोगी उपकरण देगी। ऐसा समिति की ओर से पहली बार किया जा रहा है। समिति के सदस्य एसके भार्गव ने बताया कि कोटा मंडल में ऐसे रेलकर्मियों को चिन्हित किया जाएगा। इसके तहत उनके उपयोग में आने वाले उपकरण लिए जाएंगे ताकि उन्हें शीघ्र उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि रेलकर्मियों के कई आश्रितों को सुनने बोलने में परेशानी है। उनके लिए भी उपयोगी उपकरण समिति की ओर से दिए जाएंगे। समिति ने पश्चिम मध्य रेलवे को 23 लाख रुपए इन उपकरणों के लिए उपलब्ध करवाएगी।