अस्पतालों में आए चार डेंगू रोगी मिले
अस्पतालों में आए चार डेंगू रोगी मिले
कोटा| शहरके निजी सरकारी अस्पतालों में चार नए डेंगू रोगी भर्ती हुए हैं। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि श्रीपुरा क्षेत्र का रोगी पारीक हॉस्पिटल में तथा शेष तीन एमबीएस नए अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी की एलाइजा टेस्ट में भी पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग की टीम ने प्रेमनगर फर्स्ट, सैकंड, थर्ड, महावीरनगर फर्स्ट में घर-घर सर्वे किया। 20 मरीजों की ब्लड स्लाइड भी ली।