- Hindi News
- बारां के तीन किशोर रेलवे स्टेशन के बाहर तापते मिले
बारां के तीन किशोर रेलवे स्टेशन के बाहर तापते मिले
कोटा| बारांके तीन किशोर मंगलवार तड़के भीमगंजमंडी पुलिस को स्टेशन के बाहर अलाव तापते मिले। पुलिस उन्हें लेकर थाने लेकर पहुंची और बाद में चाइल्ड लाइन को सौंप दिया। चाइल्ड लाइन ने बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर टाबर संस्था में छोड़ा। उनके परिजनों को भी सूचना कर दी है।
चाइल्ड लाइन के आरिफ मोहम्मद ने बताया कि भीमगंजमंडी पुलिस से दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि तीन किशोर स्टेशन क्षेत्र में संिदग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। एक जने की उम्र 17 और दो जनों की करीब 14 साल है।
तीनों सुबह 4 बजे आग ताप रहे थे। पूछने पर इन्होंने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। उनका कहना था कि इनको किसी दोस्त ने शादी की बात कहकर बुलाया था, लेकिन वह नहीं मिला। बारां में रहने वाले दोनों किशोर के परिजनों को सूचना दे दी है। तीसरे के परिजन श्योपुर में हैं। उनसे संपर्क किया जा रहा है। आरोप है कि पुलिस ने देरी से चाइल्ड लाइन को बताया। भीमगंजमंडी सीआई हरीश भारती ने बताया कि वे सुबह मिले थे। उसने आने रहने के बारे में पूछा, लेकिन वह ठीक तरह से नहीं बता रहे थे। बाद में चाइल्ड लाइन को सूचना दे दी थी।